Noida News : घर बुलाकर महिला मित्र ने धोखे से बनाई अश्लील वीडियो, कंपनी के जी-मेल पर डाला

Sep 2, 2025 - 18:13
Noida News : घर बुलाकर महिला मित्र ने धोखे से बनाई अश्लील वीडियो, कंपनी के जी-मेल पर डाला
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 113 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी महिला मित्र ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया तथा उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अपनी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। महिला ने उक्त फोटो और वीडियो को उनके ऑफिस के जी-मेल पर डाल दिया। इस घटना के बाद पीड़ित अपने ऑफिस में किसी से आंख मिलाने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित के अनुसार वह आत्महत्या करने की सोच रहा है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मोहन चौहान पुत्र रघुवंश प्रसाद निवासी सेक्टर 116 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अगस्त की रात को उनकी महिला मित्र क्षमा राय निवासी सेक्टर 79 ने उनको फोन करके अपने घर पर बुलाया। पीड़ित के अनुसार महिला ने उसे खाने में कुछ मिलाकर दे दिया। वह बेहोश हो गया। पीड़ित का आरोप है की क्षमा राय ने उसके कपड़े उतार कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई तथा उसके ऑफिस के जीमेल पर डाल दिया। इस बारे में उसके ऑफिस के स्टाफ ने उसे बताया। पीड़ित के अनुसार ऑफिस की जी-मेल में डाली हुई फोटो और अश्लील वीडियो देखकर उसे काफी ग्लानी हुई। वह आत्महत्या करने का मन बना रहा है। पीड़ित का आरोप है कि क्षमा राय ने इसलिए किया कि आरोपी महिला ने उसकी कंपनी जो लोन लिया था। उसने पर्सनल पैसा भी लिया है। वह उसे वापस ना मांगे। उसका कहना है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर सकती है। जब उसने उससे बात की तो उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी, तथा कहा कि तुझे मुकदमे में फंसा देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहन चौहान की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।