Noida News : नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की जेपी अस्पताल में मौत

Apr 23, 2024 - 14:09
Noida News : नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की जेपी अस्पताल में मौत
Symbolic image

Noida News : थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गोदावरी कॉम्प्लेक्स परिसर के पास फरवरी माह में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 89 वर्ष के रिटायर्ड कर्नल की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Noida News : 

 थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल एसपी रस्गोत्रा 89 वर्ष बीते 13 फरवरी को गोदावरी परिसर के पास से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है