Noida News : अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 12 घंटे के अंदर पांच गिरफ्तार

Oct 14, 2025 - 12:27
Noida News : अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 12 घंटे के अंदर पांच गिरफ्तार
अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 12 घंटे के अंदर पांच गिरफ्तार

Noida Newsनोएडा पुलिस ने अवैध रूप से  पटाखे बेचने वाले और भंडारन करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत बीते 12 घंटे में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद किया है।

 

Police Station Sector 113 Noida Newsपुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर रजनीश और अजीत नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद किया है। ये लोग एक वाहन में पटाखा भरकर बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें परथला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इन्हे न्यायालय में पेश कर रही है।

 

 

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सोनू पुत्र ज्ञानेंद्र और श्रीराम गुप्ता  को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से 30 बड़े कार्टून में भरकर ले जाए जा रहे लाखों रुपए कीमत के पटाखे बरामद हुए हैं। ये लोग एक छोटा हाथी में यह विस्फोटक भर कर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया।

 

 

Police Station Kasna Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना पुलिस ने बीती रात को  एक सूचना के आधार पर प्रमोद कुमार पुत्र वेद राम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह एक वाहन में पटाखे भरकर बेचने के लिए लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध पटाखा कहां से खरीद कर लाया था।