Noida News : संपत्ति विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर पहलवान भाइयों के बीच सरेआम चली गोलियां

Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के गढी- चौखंडी गांव स्थित अशोका होटल पर संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में सोमवार को गैंगवार हो गई। दोनों पक्ष का अपराधी के इतिहास है। दोनों एक दूसरे की हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें ललकारा तो वे मौके से भाग गए। इस मामले में थाना फीस तीन में तैनात उप निरीक्षक की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक मनीष कुमार गस्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव गढ़ी चौखंडी के अशोका होटल पर दो पक्षों में गैंगवार चल रही है। ये लोग एक दूसरे की हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ वहां पर छापा मारा। जब उन्होंने एक दूसरे के ऊपर हत्या के नियत से ताबड़तोड़ गोली चल रहे बदमाशों को ललकारा तो वे पुलिस को देख वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस को भारी मात्रा में कारतूस मिला है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक पक्ष के आजाद यादव पुत्र अशोक यादव निवासी सेक्टर 70 व मुनेंद्र पुत्र रामवीर निवासी ग्राम सर्फाबाद तथा द्वितीय पक्ष के राकेश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी कुड़िया गढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद व तय्यूब पुत्र मोहम्मद आशु सैफी निवासी ग्राम सर्फाबाद है। ये एक दूसरे की हत्या करने की नीयत से आपस में गोली चल रहे थे। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर आपस में विवाद है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी आजाद यादव के पिता अशोक यादव के खिलाफ पूर्व में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे नोएडा गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। गाजियाबाद कचहरी में हुए तिहर हत्याकांड में भी वह आरोपी है। अशोक यादव गाजियाबाद से पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो गया था। मौजूदा समय में वह बीमार स्थिति में है। उसकी दोनो किडनी खराब हो गई है। दूसरा आरोपी राकेश यादव अशोक यादव का सगा भाई है। इसका भी आपराधिक इतिहास है। इन लोग खिलाफ नोएडा गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों में कई मुकदमे हैं। बताया जाता है कि अशोका होटल को लेकर भतीजे आजाद और चाचा राकेश में विवाद है। आजाद की मां की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है। संपत्ति विवाद में कल दोनों पक्षों में गैंगवार हुई।