Noida News : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल

Jun 19, 2026 - 12:33
Noida News : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल
Symbolic Image

Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की रात एक बजे के करीब बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों के एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि शिव शंकर पुत्र अजय उम्र 20 वर्ष अपने साथी शुभम तथा अनिकेत के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बृहस्पतिवार की रात एक बजे के करीब ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर शिव शंकर की उपचार के दौरान आज सुबह को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।