Noida News :  सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौत 

Jan 24, 2025 - 17:22
Noida News :  सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौत 
Symbolic Image
Noida News :  गाजियाबाद में कल हुए एक सड़क हादसे में एक 56 वर्षीय  व्यक्ति की उपचार के दौरान आज मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
 थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में सचिन सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 56 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।
 
18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात मे मौत 
 थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक 18 वर्ष युवक संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।
 थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि अनमोल पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी भट्टा कॉलोनी भंगेल गांव बरौला गांव में किसी काम से आया था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।