Noida News : बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Mar 24, 2026 - 14:33
Noida News : बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक पीजी में बीती रात को एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक पीजी में दिनेश यादव पुत्र साहब यादव मूल निवासी जनपद आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष बिजली का काम करने के लिए आए थे। काम करते समय उन्हें बिजली का करंट लग गया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Police Station Sector 24 Noida News : वहीं थाना सेक्टर- 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि गिझौड़ गांव में रहने वाले देव ज्योति राय पुत्र पुष्पेंद्र राय उम्र 51 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।