Greater Noida News : 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Mar 24, 2026 - 14:29
Greater Noida News : 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि करन वाल्मीकि उम्र 22 वर्ष पुत्र राकेश निवासी नरोरा जनपद बुलंदशहर नवादा गांव में किराए के मकान पर अपने भाई राजू के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उसने राजू के साथ पैसे को लेकर झगड़ा किया। उसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।