Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते पंखे से लगाया फंदा, हालत गंभीर

Jun 12, 2025 - 12:53
Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते पंखे से लगाया फंदा, हालत गंभीर
Google Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के सुदामापुरी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station (Thana) Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुदामा पुरी कॉलोनी में रहने वाले अजीत उम्र 24 वर्ष ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।