Greater Noida News : पांच दिन की बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर बेचने के मामले में फरार नर्स सहित दो गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने 5 दिन की मासूम बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर उसे बेचने के मामले में फरार चल रही अस्पताल की नर्स सहित दो लोगों को आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में अस्पताल की मालकिन सहित तीन लोग पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 21 मार्च को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से थाना एएचटी पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नवजीवन अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा एक बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर 2 लाख 60 हजार रुपए की मांग की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अस्पताल की मालकिन सहित तीन लोगों को घटना वाले दिन गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र बद्री प्रसाद उम्र 25 वर्ष तथा अस्पताल की नर्स पुष्पा रानी पुत्री मानिकचंद उम्र 26 वर्ष को पुलिस ने 24 मार्च को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

