Noida News : श्रावण मास के पहले सोमवार पर हर- हर महादेव के नारे से गुंजायमान हुए मंदिर

Jul 22, 2024 - 10:05
Noida News : श्रावण मास के पहले सोमवार पर हर- हर महादेव के नारे से गुंजायमान हुए मंदिर
Noida News : श्रावण मास के पहले सोमवार पर आज यहां के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां के मंदिर हर -हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गए। वहीं सावन के पहले सोमवार पर कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अल सुबह से ही पुलिस के अधिकारी भ्रमणशील रहे, तथा उन्होंने विभिन्न मंदिरों पर विशेष पुलिस व्यवस्था की।
Noida News :
 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत  आम जन की सुरक्षा व्यवस्था हेतु नोएडा पुलिस ने आज सुबह से ही चेकिंग अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि श्रावण शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां  स्थित विभिन्न मंदिरों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है  उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को कोई असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखकर पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में स्थित कई प्रतिष्ठित और प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। कई जगह लंबी-लंबी लाइने देखने को मिली है। यहां के सेक्टरों और सोसाइटी में बने मंदिरों में सुबह से ही लोग कतार में लगकर शिव की पूजा करने का इंतजार करते हुए नजर आए।