Noida News : 2 वर्षों में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने अपराधियों की 210 करोड़ की संपत्ति की जप्त

Dec 13, 2024 - 06:43
Noida News : 2 वर्षों में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने अपराधियों की 210 करोड़ की संपत्ति की जप्त
Google image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस साल अपराध की की दुनिया में जड़ें जमा चुके बड़े-बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की है। एक जनवरी से लेकर अब तक सात सौ गैंगस्टरों पर कराई की है। गैंगस्टर के 50 मामलों में कुल 02 अरब 10 करोड़ 79 लाख 21 हजार 475 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। 612 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 198 इनामी बदमाशों में से 156 को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 162 अपराधी जिला बदर किए गए हैं। जिला बदर होने के बावजूद जिले में मिलने पर 40 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं।

Noida News : 

700 पर गैंगस्टर, 156 इनामी गिरफ्तार ,612 पर लगा गुंडा एक्ट, 162 हुए जिला बदर

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिले भर में विभिन्न अपराधों में संलिप्त 198 अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया। उनमें से 156 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।उनमें एक लाख का एक, 25 हजार के 66, 20 हजार के चार, 15 हजार के 20, 10 हजार के 52, पांच हजार के 13 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए।

उन्होंने बताया कि नोएडा जोन मे 62 बदमाशो पर इनाम घोषित किया गया। इनमे 47 गिरफ्तार हुए। जिनमें 25 हजार के 24, 20 हजार के चार, 15 हजार के 12, 10 हजार के सात इनामी बदमाश पकड़े गए।

उन्होंने बताया कि सेंट्रल जोन में 83 बदमाशो पर ईनाम घोषित हुआ और 58 की गिरफ्तारी हुई। इनमें एक लाख का एक, 25 हजार के 21, 15 हजार के दो, 10 हजार के 21, 5 हजार के 13 इनामी गिरफ्तार हुए।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन में 53 इनामी बदमाश घोषित किए गए। 51 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। उनमें 25 हजार के 21, 15 हजार के छह, 10 हजार के 24 इनामी बदमाश शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले भर में गुंडा एक्ट के तहत 612 बदमाशों पर कार्रवाई की गई। 162 बदमाशों को जिला बदर किया गया। जिला बदर के बावजूद जिले में मिलने पर 40 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनमें नोएडा जोन में 213 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 42 जिला बदर किए गए। 13 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार हुए। सेंट्रल नोएडा जोन में 191 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 30 जिला बदर किए गए। 10 जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में 208 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 90 जिला बदर किए गए। 17 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार हुए।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में गैंगस्टर अधिनियम में कुल 129 मुकदमें दर्ज हुए। 700 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। उनमें से 487 गिरफ्तार हुए। 139 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। गैंगस्टर के 50 मामलों दो अरब 10 करोड 79 लाख 21 हजार 475 रुपये की संपत्ति जब्त हुई। उनमें नोएडा जोन में 50 मुकदमे हुए।

303 गैंगस्टर बनाए गए। 208 गिरफ्तार हुए। 48 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 10 प्रकरण में चार करोड़ 32 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त हुई। सेंट्रल नोएडा जोन में 47 मुकदमे हुए। 204 गैंगस्टर बने। 140 गिरफ्तार हुए। 39 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

20 प्रकरण में 12 करोड़ 56 लाख 22 हजार 41 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। ग्रेटर नोएडा जोन में 32 मुकदमे हुए। 193 गैंगस्टर बनाए गए। 139 गिरफ्तार हुए। 52 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 20 प्रकरण में एक अरब 93 करोड़ 90 लाख 19 हजार 434 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।