Noida News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला: विशेष जांच टीम मौके पर दोबारा पहुंची
Noida News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की बीते शुक्रवार की बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई मौत के मामले की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच टीम ने आज शाम को घटनास्थल का दोबारा से दौरा किया।
जांच टीम का नेतृत्व अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर कर रहे हैं। उनके साथ मेरठ के मंडलायुक्त और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। टीम ने करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर विभिन्न पहलुओं से अपने स्तर से जांच की। उनके साथ पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। टीम के लोगों ने नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों से जो जवाब मांगा था। उसे हासिल किया। इस मामले की जांच 5 दिन के अंदर पूरी करके मुख्यमंत्री को सौपी जानी है। जांच टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

