Noida News : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित बारात घर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात को सोशल मीडिया पर 32 सेकेंड और पांच सेकेंड के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें एक युवक हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तब लोगों ने इस पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था। उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी और मंगलवार को आरोपी को सेक्टर-93 स्थित सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के मांडी गांव निवासी पंकज तंवर के रूप में हुई है।

