Noida News : नोएडा हिंसा: वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने एक्स पर लिखा, अस्थिरता फैलाना साफ तौर पर इनका असली मकसद

Apr 21, 2026 - 15:31
Noida News : नोएडा हिंसा:  वरिष्ठ अधिवक्ता महेश  जेठमलानी ने एक्स पर लिखा, अस्थिरता फैलाना साफ तौर पर इनका असली मकसद

Noida News : नोएडा में 13 अप्रैल को हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठित अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने एक्स पर नोएडा में हुए श्रमिक हिंसा का जिक्र करते हुए लिखा है कि अस्थिरता फैलाना साफ तौर पर इनका असली मकसद था। इसका छिपा हुआ मकसद इस मेट्रो सिटी में अशांति के लिए एक सांचे में बदलना था।

 यह एक शहरी रेडिकल नेटवर्क की बनावट है, जो ठीक-ठाक जानता है कि आक्रोश को कैसे हथियार बनाकर गड़बड़ी फैलाई जाए, और फिर भीड़ के पीछे कैसे गायब हो जाए। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर और क्यूआर कोड के जरिए मजदूरों को खींचा गया। भड़काऊ मैसेज तेजी से फैले और मजदूरों के पहले ही तीतर भीतर हो जाने के बाद बाहरी लोगों ने आंदोलन को तेज करने की कोशिश की। इसे मोबिलाइजेशन आर्किटेक्चर कहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि गिरफ्तार आदित्य आनंद उर्फ रस्टी, रूपेश राय और मनीषा चौहान और उनके इनसे जुड़े मजदूर संगठन सब एक सब बड़ी साजिश में बस मोहरे हैं, लेकिन अगर गहनता से जांच हो तो वे अपने आकाओं तक पहुंचा सकते हैं। भारत के मेट्रो सिटी के अंदर अशांति का इकोसिस्टम कौन बनाने की कोशिश कर रहा है। नोएडा में सांचे को बदलने की कोशिश में डिजिटल कोरियोग्राफी किसने की, क्योंकि यह मॉडर्न अल्ट्रा लेफ्ट तरीका है, जब यह अर्बन रेडिकल्जिम में बदल जाएगा।