Noida News : अपराधियों के खिलाफ नोएडा पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न जगहों से 12 गिरफ्तार

Dec 18, 2024 - 10:24
Noida News : अपराधियों के खिलाफ नोएडा पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न जगहों से 12 गिरफ्तार
विभिन्न जगहों से 12 गिरफ्तार
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से 12  बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को शाहनवाज पुत्र अजमेरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 47 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 20 पव्वा देसी शराब मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने लोकेंद्र उर्फ लकी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नियत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने पवन कुमार पुत्र जयकांत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 75 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Noida News :
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने सोनू पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने चंद्रपाल पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया है।थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने हर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 20 वर्ष है। यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर संजय पुत्र राम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नियत से घूम रहा था।
Noida News :
 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शमशाद उर्फ काले को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने आरिफ पुत्र नईम को गिरफ्तार कर इसके पास से 40 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी अशोकनगर बॉर्डर के पास से हुई है।
थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लूटपाट करने की नियत से घूम रहा था।