Noida News : विभिन्न जगहों से नौ गांजा तस्कर गिरफ्तार, करीब 17 किलो गांजा बरामद
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बीते 24 घंटे के अंदर 9 गांजा तस्करों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है।
इनके पास से करीब 17 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी करके लाते हैं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचते हैं।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर गांव नगला के पास से बादल साहू पुत्र भूपेंद्र साहू और जीवन पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से 10 किलो गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी करके लाते हैं, तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गांजा पीने वाले लोगों से संपर्क करके उन्हें ऊंचे दाम पर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस- दो पुलिस ने बीती रात को रोहित सिंह पुत्र जय नारायण सिंह, विकास चौहान पुत्र निरपाल सिंह चौहान तथा जयप्रकाश यादव पुत्र रमाशंकर यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सब्जी मंडी के पास से हुई है। आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे।
Police Station Beta 2 Noida News :मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर शुभम साहिल कुमार और विशाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर 10 के पास से मानिक चौधरी पुत्र विमल चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा मिला है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहा था।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक हिमांशु कुमार ने बीती रात को दीपक पुत्र दिसंबर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 15 के पास से हुई है।

