Noida News : रेलवे मंत्रालय में कार्यरत उप महाप्रबंधक की कार से मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र से रेलवे मंत्रालय में कार्यरत उप महाप्रबंधक की कार से उनका मोबाइल फोन और कीमती सामान टप्पैबाजों ने चोरी कर लिया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि बीती रात को परविंदर कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 70 स्थित एक सोसाइटी के पास से कार में सवार होकर जा रहे थे। जैसी वह बीपीसीएल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे दो लोग उनकी कार के सामने आए। उन्होंने कहा कि आपने हमें टक्कर मारा है। उन्होंने जोर-जोर से उनकी कार के दरवाजे का शीशा बजाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान भटकाकर टप्पेबाजों ने उनकी कार में रखे हुए दो मोबाइल फोन, बिल की कॉपी, आधार कार्ड आदि चोरी कर लिया है । उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार वह रेल मंत्रालय में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

