Noida News : शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mar 25, 2026 - 19:49
Noida News : शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Noida News : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मोटा लाभ कमाने का झांसा देकर 3 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

Cyber Crime Police Station Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार को बंटी कुमार पुत्र कमलदेव पोद्दार उम्र 32 वर्ष मूल निवासी जनपद पूर्णिया बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर उनसे 3 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। आरोपी के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। इसके खाते से ठगी से संबंधित 60 लाख रुपए की रकम प्राप्त हुई थी।