Noida News : स्विमिंग पूल में नहाते समय आया हार्ट अटैक, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर आए एक व्यक्ति सोसाइटी की स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया, तथा वह स्विमिंग पूल के पानी में डूब गए। वहां मौजूद लाइफ गार्ड्स ने उन्हें पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अभिषेक प्रसाद पुत्र जीवन प्रसाद उम्र 40 वर्ष आदित्य मेगा सिटी गाजियाबाद इंदिरापुरम में रहते थे। सेक्टर 104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर वह बीती रात को रहने के लिए आए थे। आज वह सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए। स्विमिंग पूल में नहाते समय वह अचानक पानी में तड़पते हुए डूबने लगे लगे। वहां मौजूद लाइफगार्ड ने उन्हें पानी से निकला तथा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

