Dadri News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को थाना दादरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

