Noida News : युवती ने की आत्महत्या

Feb 10, 2025 - 11:50
Noida News :  युवती ने की आत्महत्या
Symbolic Image
Noida News : थाना फेस- 1 क्षेत्र के सेक्टर 15 स्थित नया बांसगांव में रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस -1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News :
 थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि नया बांसगांव में रहने वाली कुमारी श्वेता सत्यार्थी उम्र 21 वर्ष पुत्री कृष्ण कुमार ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।