Noida News : विंध्याचल देवी के दर्शन को गई महिला के घर से कीमती जेवरात और नगदी चोरी

Feb 10, 2025 - 10:15
Noida News : विंध्याचल देवी के दर्शन को गई महिला के घर से कीमती जेवरात और नगदी चोरी
Symbolic Image
Noida News : थाना सेक्टर 39 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सोने- चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली है। घटना के समय महिला अपने बेटे के साथ विंध्याचल देवी की दर्शन करने के लिए जनपद मिर्जापुर गई थी।
Noida News :
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती आरती देवी पत्नी सतीश कुमार त्रिपाठी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सदरपुर कॉलोनी के गली नंबर -5 में रहती है। पीड़िता के अनुसार 2 फरवरी को वह तथा उसका बेटा आनंद त्रिपाठी मिर्जापुर जनपद स्थित विंध्याचल देवी के मंदिर में दर्शन करने गए थे। उस समय  महिला के पति घर पर मौजूद थे। वह सेक्टर 14 नोएडा में रहने वाले डॉक्टर गंभीर के यहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। पीड़िता के अनुसार 7 फरवरी को उनके पति रात के समय ड्यूटी करने चले गए। जब वह सुबह लौटकर आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने व चांदी के आभूषण तथा पैसे आदि चोरी कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।