Noida News : बुजुर्ग की हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास

Aug 12, 2026 - 22:21
Noida News : बुजुर्ग की हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास

Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने थाना जारचा क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव में झगड़े के दौरान हुई मारपीट मे एक बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा बुधवार शाम को सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया। जुर्माना राशि जमा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

सहायक शासकीय अधिवक्ता शिल्पी भदोरिया ने बताया कि वर्ष 2020 में जारचा कोतवाली क्षेत्र के अमीरपुर गांव में पड़ोसियों ने रोहतास के घर में घुसकर हमला किया था। परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं थीं। मारपीट में घायल बुजुर्ग वीरपाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थ।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की । अदालत में केस की सुनवाई के दौरान आरोपी ललित , अजय, कपिल, अनिल, दर्शन को आजीवन कारावास सुनाई गई। इनके ऊपर अर्थ दंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नही करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा