Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की मकान से नीचे गिरकर मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक अपने घर की छत की सीढियों से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि तालीम (30) मूल निवासी जनपद बुलंदशहर थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में वर्तमान समय मे रहता था। बीती रात को वह अपने घर की छत से नीचे आ रहा था, तभी सीढियों में उसका पैर फिसल गया। वह सीढियों से गिरता हुआ नीचे आया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संदीप चौहान पुत्र नरेश पाल उम्र 35 वर्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रहते थे। वहां पर वह अपने मकान से बीती रात को संदिग्ध हालत मे नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर 62 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

