Noida News : क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच गिरफ्तार

Mar 6, 2026 - 18:22
Noida News : क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच गिरफ्तार
क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच गिरफ्तार

Noida News : बृहस्पतिवार की रात को संपन्न हुए भारत- इंग्लैंड टी-20 सेमी फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच बदमाशों को थाना सेक्टर 113 पुलिस में गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप, टैबलेट ,मोबाइल फोन, आठ हजार रुपए नगद आदि बरामद हुआ है।

Police Station Sector 113 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को संपन्न हुए भारत इंग्लैंड टी-20 सेमी फाइनल मैच के दौरान जूम एप व जूम ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन और फोन कॉल करके माध्यम से सट्टा लगा रहे विनय सहगल पुत्र अशोक कुमार सहगल उम्र 35 वर्ष, नवदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह उम्र 30 वर्ष, राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा उम्र 48 वर्ष, सलिल सेठ पुत्र संजीव सेठ उम्र 25 वर्ष तथा देव कुमार पुत्र रामकुमार उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने बेटिंग में प्रयुक्त तीन लैपटॉप, तीन टैबलेट, तीन डेस्कटॉप, 32 मोबाइल फोन, दो आईडीसी रिकॉर्डर, दो नोटपैड, तीन असेंबल लाइन बॉक्स, एक सीपीयू प्रिंटर, स्कैनर और आठ हजार नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। उनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।