Noida News : फ्लैट में लगी आग

Dec 25, 2025 - 19:33
Noida News : फ्लैट में लगी आग
फ्लैट में लगी आग

Noida News : सेक्टर-108 स्थित प्रेक्स सोसाइटी के एक फ्लैट में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग घरेलू सहायक के कक्ष में चल रहे हीटर से लगी। इसके बाद तेजी से आग अन्य कमरों की तरफ बढ़ी। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों को भेजा गया। आग चौथी मंजिल के फ्लैट में लगी थी। सीढ़ियों के जरिए पाइप को ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद आसपास के फ्लैट के लोगों को बाहर निकाला और आग को काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कमरे में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि फ्लैट में कोई नहीं था। सोसाइटी के गार्ड ने इसकी जानकारी दी। सीएफओ ने बताया कि फ्लैट के घरेलू सहायक कमरे में आग लगना शुरू हुआ। उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद आग अन्य कमरों में आग फैली। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि घरेलू सहायक के कमरे में हीटर जलता रह गया था। घरेलू सहायक उसे ऑन करके कमरा बंद करके चला गया। इसके चलते आग लग गई।