Noida News : विधायक से परिजनो ने लगाई शव ढूंढने की गुहार ,तीन दिन पहले गहरे नाले में डूब गया था युवक

Jan 7, 2026 - 12:17
Noida News : विधायक से परिजनो ने लगाई शव ढूंढने की गुहार ,तीन दिन पहले गहरे नाले में डूब गया था युवक
विधायक से परिजनो ने लगाई शव ढूंढने की गुहार ,तीन दिन पहले गहरे नाले में डूब गया था युवक

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 17 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक तीन दिन पूर्व सेक्टर 17 के पास स्थित बड़े और गहरे नाले में नशे की हालत में कूद गया। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है लेकिन उसका शव नहीं मिला है। उसके परिजनों ने आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह से मिलकर शव को जल्द से जल्द बरामद करने के लिए गुहार लगाई है। वही उसके परिजनों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद हबीब उम्र 25 वर्ष नशे की हालत में 4 जनवरी को सेक्टर 17 के पास से गुजर रहे बड़े नाले में कूद गया। उसकी चाची अंगूरी खातून ने उसे बाहर निकाला तथा उसे वह नहलवा रही थी इसी बीच वह दोबारा से चाची से हाथ छुड़ाकर भागा और नाले में कूद गया। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने आशंका जताई है कि नाले के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है।

 उन्होंने बताया कि गोताखोरों की सहायता से दो दिनों से पुलिस शव की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कलीम का शव नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को पत्र लिखा गया है। आज एनडीआरएफ की टीम की सहायता से तलाश की जाएगी। वहीं कलीम के परिजनों का आरोप है कि वह इकबाल नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर बैठ गया था। इस बात से आक्रोशित इकबाल ने उसकी पिटाई कर दी, तथा जान से मारने की धमकी दी। डरकर कलीम वहां से भागा तथा जेजे कॉलोनी के पीछे से बह रहे बड़े नाले में छुपने की नीयत से गया। वह फिसल कर नाले में गिर गया। इस मामले में कॉलोनी की निगरानी समिति के नेता ब्रह्मपाल सिंह, मीडिया प्रभारी मुफ्ती मुबारक तथा अवधेश कुशवाहा आदि ने आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर क्लेम के शव को जल्द से जल्द ढूंढने की अपील की। अवधेश कुमार ने बताया कि विधायक के कार्यालय से भूपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और थाना फेस- वन पुलिस को फोन करके शव को जल्द से जल्द बरामद करने का के लिए कहा है। विधायक के कार्यालय से आश्वासन मिला है कि जल्द ही कलीम के शव को बरामद कर लिया जाएगा। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक शव मिल ना जाए तब तक यह कहना गलत होगा कि कलीम की मौत हो गई है।