Noida News : फैक्ट्री मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के मालिक की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कंपनी में के बाथरूम में गए थे, तभी मूर्छित होकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि नरेंद्र कुमार पुत्र रघुवर शाह उम्र 54 वर्ष मूलनिवासी जनपद सिवान बिहार सेक्टर 63 में एक कंपनी चलाते थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी कंपनी के बाथरूम में बने शौचालय में गए तभी मूर्छित होकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया की मृतक की पीसीबी बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत हृदय घात के चलते हुई है।

