Noida News : विभिन्न जगहों से आठ बदमाश गिरफ्तार

May 23, 2025 - 11:58
Noida News : विभिन्न जगहों से आठ बदमाश गिरफ्तार
Google Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से मदिरा बेच रहे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकित तरार ने एक सूचना के आधार पर नीरज पुत्र महादेव सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने प्रवीण तथा आदित्य को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 44 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी पुस्ता रोड भजनलाल कॉलोनी के पास से हुई है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि अक्षय प्रताप सिंह ने एक सूचना के आधार पर मनोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 52 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक रवि यादव ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 50 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गौरव बाबू पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि उपनिरीक्षक जम्मोहन सिंह ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सुरेंद्र पुत्र बुधन दास को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह मूल रूप से जनपद सहरसा बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

 थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस में एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने सागर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।