Noida News : विभिन्न जगहों से दो बाइक चोरी
Noida News : थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।
Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मुकेश कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुलेसरा गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से चोरी कर ली है उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस नाम की जांच कर रही है। थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आशीष त्यागी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की वह एक अस्पताल में मरीज को देखने गए थे। वहां से अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए है।
Noida News : थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि अंकुश पुत्र काशीराम ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल जीवन अस्पताल कुलेसरा पर खड़ी की थी। वह अपने भाई को देखने के लिए अस्पताल गए। जब वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

