Noida News : मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाया

Noida News : खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार आरती वर्मा पुत्री अनिल वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी खोड़ा कॉलोनी ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को उसके भाई सचिन ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनका उपचार चल रहा है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वही खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक को उसके घर पर बिजली का करंट लग गया है। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार शाहीन उम्र 20 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी खोड़ा कॉलोनी को उसके घर पर बिजली का करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।