Noida News : बारहवीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाले एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गौरव पटेल उम्र 17 वर्ष पुत्र रवि रंजन कुलेसरा कॉलोनी में रहते थे। वह मूल रूप से नालंदा बिहार के रहने वाले थे। वह ग्रेटर नोएडा की एक स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गौरव पटेल ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उसने आत्महत्या क्यों की इस बात का अभी तक पता नहीं चला है। मृतक डायरी लिखने का आदी थे। उसके डायरी में लिखे शब्दों से यह पता चलता है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे।

