Noida News : योगा प्रतियोगिता में बच्चों ने 21 अवार्ड जीतकर मयूर स्कूल का नाम किया रोशन

Jul 29, 2024 - 16:20
Jul 29, 2024 - 16:39
Noida News : योगा प्रतियोगिता में बच्चों ने 21 अवार्ड जीतकर मयूर स्कूल का नाम किया रोशन

Noida News : नोएडा के सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में एनसीआर नोएडा के विभिन्न स्कूलों के बीच योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से लगभग 40 स्कूलों ने हिस्सा लिया।

Noida News:

दो दिन तक चली प्रतियोगिता में मयूर स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। प्रथम स्थान पर रहते हुए मयूर स्कूल के बच्चों ने कई अवार्ड प्राप्त किए। 21 अवार्ड जीतकर मयूर स्कूल के बच्चो प्रथम स्थान पर रहे। स्कूल की योगा टीचर सिमरन सहगल ने बताया कि मिताक्षी गुप्ता, आन्या जैन, साहरीश खान, जोबीया खान, निष्ठा चौधरी, अंशी, काशवी, अनिशा, आन्या, वंशिका, सुगंध, वंश, वेदिका, सेहर कौर, दर्श, मिलन सिंह सहित अन्य बच्चों ने अवार्ड जीते। उन्होंने बताया कि बच्चों ने 7 गोल्ड, 7 सिल्वर 7 ब्रोज जीतकर मयूर स्कूल का नाम रोशन कर दिया।