Noida News : हिंडन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

Oct 31, 2026 - 11:24
Noida News : हिंडन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर -63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास हिंडन नदी में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि हिंडन नदी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का शव नदी में बहकर आया है।