Noida News : जूता बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग, बेसमेंट में फंसी तीन महिलाएं घायल
Noida News : थाना फेस तीन क्षेत्र के सेक्टर 65 में स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी बीती रात को भयंकर आग लग गई। इस घटना में बेसमेंट में धुआं भर गया। वहां काम करने वाले कई लोग फंस गए और भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में आग पर का काबू पाया। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बी-77 सेक्टर 65 स्थित जूता बनाने वाली कंपनी में बीती रात को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के चलते बेसमेंट में धुआं भर गया था। घटना के समय कंपनी में छुट्टी हुई थी। लोग कंपनी से बाहर निकल रहे थे। आग लगने से फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल महिलाओं के नाम सरिता (23 वर्ष) पत्नी मोनू, कौशल (30 वर्ष) पुत्र अनुज यादव, भानु देवी (35 वर्ष) पत्नी रिंकू है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।

