Noida News : गुरुद्वारा में बैसाखी महोत्सव धूमधाम से मनाया, शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन
Noida News : पंजाबी विकास मंच द्वारा सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी महोत्सव का आयोजन पंजाबी संस्कृति के अनुरूप धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंजाबी परिवारों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें सभी ने हर्षोल्लास के साथ बैसाखी पर्व का आनंद लिया।
बैसाखी पर्व के अवसर पर परंपरानुसार श्रद्धापूर्वक शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व प्रसिद्ध भाई सरबजीत सिंह खालसा (दिल्ली) ने अपनी वाणी से संगत को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी विकास मंच के चेयरमैन पंजाबी रतन दीपक विग ने उपस्थित लोगों को बैसाखी पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि भारत विभिन्न त्योहारों का सुंदर संगम है और बैसाखी इस सांस्कृतिक गुलदस्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि बैसाखी पंजाब के कैलेंडर की प्रमुख तिथियों में से एक है और इसे हर वर्ष 12 से 14 अप्रैल के बीच मनाया जाता है।
अध्यक्ष जीके बंसल ने कहा कि बैसाखी के अवसर पर पंजाबी समाज भांगड़ा जैसे पारंपरिक नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त करता है, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी ने बताया कि बैसाखी को पूरे देश में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है और इसे खेती का पर्व भी कहा जाता है। किसान इस दिन फसल कटाई की खुशी को उत्साह के साथ मनाते हैं।
कार्यक्रम में पंजाबी विकास मंच के संरक्षक जेएम सेठ, एसपी कालरा, एसएस सचदेव, चेयरमैन दीपक विग, अध्यक्ष जीके बंसल, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, संजीव बांधा, हरीश सभरवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप वोहरा, आरके भट्ट, संजय खत्री, कोषाध्यक्ष अजय साहनी, सचिव अलका सूद, सरोज भाटिया, सह सचिव अमरदीप शाह, रितु दुग्गल, प्रभा जयरथ, ऑडिटर प्रेम अरोड़ा, देवेंद्र सिंह चावला,,योगिराज सिंह गुप्ता, राज कुमार नारंग, अमरजीत कौर, सुनील वर्मा, सुषमा नेब, गौरव जग्गी, प्रवीण पासी, शरण चैहान, अंजू मग्गू, पिंकी गुप्ता, विक्की कलसी, सविता अरोड़ा, राजीव चावला, इंद्रपाल खांडपुर, अजय अग्रवाल, हेमंत डोगरा, अचल जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

