Noida News : अलग अलग मामलों में हुई गिरफ्तारियां

Jan 31, 2025 - 12:03
Noida News : अलग अलग मामलों में हुई गिरफ्तारियां
Symbolic Image

दलित महिला के साथ बलात्कार कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Noida News : एक दलित महिला के साथ जबरन बलात्कार कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कृष्ण उर्फ भोली पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम रोनीजा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ एक दलित महिला ने थाना रबूपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसै न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Noida News :

दुकानदार के साथ मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
चोटपुर कॉलोनी में ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक से हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चालक और दुकानदार को लाठी-डंडे, सरिया और हॉकी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
चोटपुर कॉलोनी निवासी सुमेर कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि चोटपुर मोड़ पर कुमार ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। दुकान पर विनोद नामक युवक ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे वह दुकान पर काम कर रहा था। अचानक ललित, गौरव और उनके चार-पांच साथी हाथ में लाठी-डंडे, सरिया और हॉकी लेकर जान से मारने की नियत से दुकान पर आ धमके। आरोपियों ने सुमेर सिंह और विनोद को इतना पीटा कि लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने लोहे की सरिया से दोनों का सिर फाड़ दिया। आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घटना से पहले विनोद ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों से विवाद हो गया था। बाद में आरोपियों ने एकत्र होकर हमला बोल दिया। थाना प्रभारी  ने बताया कि नामजद आरोपी गौरव और ललित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शातिर बदमाश गिरफ्तार
 थाना जारचा पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने बीते रात को  एक सूचना के आधार पर नसीम पुत्र वहीद को गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि यह छोलस गांव का रहने वाला है ,तथा इसकी उम्र 50 वर्ष है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
 थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रंजीत वर्मा ने रूप कुमार हलदर उर्फ अंकित तथा एक बाल अपचारी को सदरपुर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक चाकू आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले इन लोगों ने बरामद मोटरसाइकिल सदरपुर कॉलोनी से चोरी किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वाहन चोरी की कई बारदातें करनी स्वीकार की है।
सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हार -जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ताश की गड्डी और नगदी बरामद किया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने संजय पंडा, अजय माथुर ,विशाल गुप्ता, विक्की चौहान को सेक्टर 47 के जलवायु विहार टावर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग सार्वजनिक स्थान पर हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी और 1700 नगद बरामद किया है।