Noida News : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को लगा करंट, मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में हो रहे निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अवनीश पुत्र राजवीर निवासी ग्राम सर्फाबाद उम्र 20 वर्ष सर्फाबाद गांव में निर्माणाधीन एक व्यक्ति के मकान में बिजली मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि काम करते समय उसे करंट लग गया, तथा उसकी मौके पर भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

