Noida News : यूपी एसटीएफ ने एक लाख रुपए के कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर

Jul 7, 2026 - 11:23
Noida News : यूपी एसटीएफ ने एक लाख रुपए के कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर

Noida News : उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के नोएडा यूनिट की टीम ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के इनामी डकैत को आज सुबह को मार गिराया है। इसके पास से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, एक पौनी बंदूक, कारतूस और मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। यह बदमाश लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूटपाट और हत्या करने के लिए कुख्यात है। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

 

UP STF (Noida Unit) : अपर पुलिस अधीक्षक यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम के साथ एक कुख्यात बदमाश की मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसको लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ विक्की छमार पुत्र बाबू मजहर निवासी मकनपुर जनपद कानपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने वर्ष 2014 में थाना शाहगंज जनपद जौनपुर में घर में बंधक बनाकर पांच लोगों के ऊपर प्राण घातक हमला किया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि यह बदमाश अपने गैंग के लोगों के साथ मिलकर घरों में प्रवेश करता था, तथा वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट करता था। विरोध करने पर इस गैंग के लोग हत्या कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 मुकदमे दर्ज हैं।