Noida News : एनसीआर में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 113 पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
Police Station Sector 113 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राम सुरेश अगस्त पर थे। उन्होंने एक सूचना के आधार पर इरशाद उर्फ मुच्चु पुत्र इदरीश और जुल्काम पुत्र नूरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लूटे हुए 23 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होने वाली दो मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी एफएनजी सर्विस रोड के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध हथियार लेकर निकलते हैं, तथा राह चलते लोगों से लूटपाट करते हैं। इन बदमाशों ने लूटपाट की दर्जनों वारदात करनी स्वीकार की है।

