Greater Noida News : विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले दो नाबालिक छात्र-छात्राएं लापता
Greater Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले दो नाबालिक छात्र-छात्राएं लापता हो गए हैं। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि रामकुमार भगत ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा 26 जनवरी को तुगलपुर गांव स्थित स्कूल में गया था। वह 11 बजे के करीब स्कूल से वापस आया तथा घर से खेलने के लिए निकला। उसके बाद वह वापस नहीं आया। पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी से 29 जनवरी तक वह अपने बेटे को ढूंढते रहे। उन्होंने अपने बेटे को जगह-जगह ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस विधि और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से छात्र की तलाश की जा रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोहल्ला गढ़ी दनकौर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार 27 जनवरी को उनकी बेटी घर से स्कूल पढने के लिए गई थी। लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। जब शाम तक उनकी बेटी घर लौटकर नहीं आई तो उन्होंने अपनी बेटी की तलाश की। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी बिहारी लाल पब्लिक स्कूल में पढ़ने जाती थी। जब उन्होंने स्कूल में जाकर पता किया तो अध्यापिका ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल में नहीं आई थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने नाते रिश्तेदारों में अपनी बेटी को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिल रही है। उन्होंने पीड़ित बताया कि पीड़ित ने बीती रात को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की दो टीमें लगाकर किशोरी की तलाश की जा रही है। किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष है।

