Noida News : छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 15 वाहन बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर 6 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए हुए 15 वाहन इनके पास से बरामद किया है। इन बदमाशों ने चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर विपिन, सुंदरम, समीर अंसारी, राजू, पवन और अभिषेक नामक 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश रेकी करके वाहन चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये बदमाश वाहन चोरी करने के बाद वाहन किसको बेचते थे।

