Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या, विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास

Jan 30, 2026 - 18:05
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या, विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाला आकाश पुत्र सूरज उम्र 22 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके घर वालों ने उसे फंदे से उतार कर गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

वही नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाली काजल पुत्री मदन पासवान उम्र 17 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

 थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव में रहने वाले वासुदेव पुत्र शांति हलधर उम्र 36 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी पत्नी जूही ने अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थाना फेस '2 क्षेत्र के जीतराम कॉलोनी भंगेल में रहने वाले अनिल पुत्र देशराज उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।