Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले नौ लोगों को साइबर अपराधियों ने बनाया अपना शिकार
Noida News : नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले नौ लोगों को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। इनसे साइबर ठगों ने लाखों रुपए की ठगी की है। बीती रात को घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को बरौला गांव निवासी वीरेंद्र बिष्ट ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर उनसे अपने विभिन्न खातों में 7 लाख 24 हजार 512 रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा दिखाई दिया, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को राजकुमार ने साइबर क्राइम थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका खाता इंडसइंड बैंक में है। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनके खाते से 8 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में श्रीमती शबनम खातून ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 45 में रहती हैं। महिला के अनुसार उनका बेटा फैजान उम्र 11 वर्ष ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसे साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसा लिया तथा उससे विभिन्न खातों में 5 लाख 32 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि कि एक अन्य मामले में आरती तिवारी ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तथाकथित अमित मेहता नामक व्यक्ति ने जीवन सुरक्षा कंपनी का कर्मचारी बताकर उनकी पॉलिसी वापस दिलवाने का आश्वासन दिया तथा उन्हें अपने झांसे में लेकर विभिन्न बार में 5.5 लाख रुपए अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि कि एक अन्य मामले में बीती रात को शशि सहगल निवासी हिमगिरि अपार्टमेंट सेक्टर 34 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके 7 लाख 49 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि कि एक अन्य मामले में मनोज कुमार पटेल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनसे 14 लाख 55 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने आरटीओ चालान का एक मैसेज उन्हें भेजा। जैसे ही उन्होंने मैसेज को क्लिक किया आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से रकम निकाल ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को शंभू नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे 7 लाख 2 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया। उन्होंने एक टास्क पूरा करने के लिए दिया। पीड़ित ने टास्क पूरा किया। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उनसे और रकम इन्वेस्ट करवा ली तथा उनकी रकम हड़प ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को राजेश साइबर क्राइम थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे 7 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित के अनुसार वह सेक्टर 61 में रहते हैं। उनके अनुसार उन्होंने पीएनबी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी बीच एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क किया तथा उनसे एक एप अपलोड करवाया और उनके मोबाइल फोन को हैक कर उनके खाते से रकम निकाल ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को हेमंत कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियां उनसे 8 लाख 46 हजार 625 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित के अनुसार एक व्यक्ति ने उन्हें बैंक का कर्मचारी बनकर फोन किया तथा उसने एक ऐप उनसे डाउनलोड करवाया। जैसे ही उन्होंने ऐप डाउनलोड किया साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से रकम निकाल ली।

