Dadri News : पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jul 11, 2026 - 11:19
Dadri News : पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Dadri News : थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाए भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोले पुत्र राजेंद्र निवासी जनपद एटा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर पूर्व में 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह लूटपाट करने के मामले में वांछित चल रहा था। इस बदमाश ने एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर अपने साथियों के संग मिलकर लूटपाट की थी। उन्होंने बताया कि इसके कई साथियों को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह तभी से फरार चल रहा था।