Noida News : नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाहियों का भेट चढा युवक, नाले में डूबकर मौत
Noida News : नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाहियों का एक 27 वर्षीय युवक भेंट चढ़ गया। वह पैदल जा रहा था तभी सड़क पर भारे पानी की वजह से वह गहरे नाले को नहीं देख पाया, तथा नाले में जा गिरा। इस घटना मे उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आर्यन उम्र 27 वर्ष अट्टा गांव में रहते थे। वह बृहस्पतिवार की शाम को पैदल जा रहे थे। तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भरा था। पानी भरे होने की वजह से वहां से बह रहे बड़े नाले को वह नहीं समझ पाए तथा चलते-चलते नाले में जा गिरे। इस घटना में वह डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकला तथा नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

