Greater Noida News : चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Jul 7, 2026 - 11:58
Greater Noida News : चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास बीती रात को एक 25 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई।

 

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपक पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम जलालपुर जनपद शाहजहांपुर बीती रात को छपरौला के पास से चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर बाहर देख रहे थे ,तभी उनका हाथ छूट गया तथा वह नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।