Greater Noida News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने की आत्महत्या, अन्य मामलों में चार ने की खुदकुशी

Jul 7, 2026 - 12:09
Greater Noida News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने की आत्महत्या, अन्य मामलों में चार ने की खुदकुशी
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव में ब्याही एक 24 वर्षीय महिला का शव पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के ससुराल वालों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोनी पत्नी सोनू पासवान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अच्छेजा का शव बीती रात को उनके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनकी तीन माह पूर्व शादी हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की मौजूदगी में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

 उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह किसी काम से बाहर गए थे। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि सोनू पासवान से शादी से पूर्व महिला की शादी सोनू के बड़े भाई से हुई थी। उनकी बीमारी की वजह से मौत हो गई। उसके बाद तीन माह पहले सोनू से मायके और ससुराल वालों ने आपसी सहमति से सोनी की शादी करवा दी थी। पहले पति से उसका एक बेटा है। घटना के समय बेटा भी घर पर मौजूद था।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि जयपाल सिंह पुत्र संकल्प लाल उम्र 38 वर्ष चिपियाना हुजुर्ग के पंचशील कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में कुमारी लक्ष्मी तिवारी पुत्री ओमप्रकाश तिवारी उम्र 16 वर्ष निवासी पुराना हैबतपुर में अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका पत्नी अंकित कुमार निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 24 वर्ष की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनको उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह पहुंची। उनकी मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वही जनपद बुलंदशहर के रहने वाली श्रीमती डॉली पत्नी विकास उम्र 33 वर्ष ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।