Greater Noida News : कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के पंजाबी ढाबा के सामने आज तड़के एक कार मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 3 बजे के करीब पंजाबी ढाबा के सामने एक कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार शिवम कुमार 38 वर्ष, श्रीमती रूबी 36 वर्ष ,नरेंद्र 20 वर्ष, कुमारी दिव्या 5 वर्ष और आर्यन 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

